"जिंदगी से जुड़ा हुआ मोटिवेटिंग आर्टिकल "

अपने नमस्ते आप सभी को मेरा प्रणाम मैं हूँ एक पथप्रदर्शक जो हमेशा उपलब्ध रहता हैं एक अच्छे विचारों के साथ जो हमेशा आप लोगों का मार्गदर्शन करता हैं | तो आजका जो ज्ञान होने वाला हैं वो जिंदगी से जुड़ा हुआ होने वाला हैं और  आप सबको पता हैं की जिंदगी बहुत ही ज्यादा अनमोल हैं और उसे अच्छे से जीना चाहिए | 

और जो भी गलती हम करते हैं हमें उससे  सीखना चाहिए नाकि उसे हर बार टालना चाहिए और उससे सीख लेनी चाहिए की वो गलती आगे जाकर कभी न हो | 

 


मोटिवेशन का असली मतलब क्या होता हैं ?



तो नीचे वाले पंक्तियों में आप लोगो को कुछ बातें पता चलेगा की असल अर्थ क्या होता हैं जिंदगी में मार्गदर्शन का मतलब क्या होता हैं ?तो चलिए शुरू करते है...... 

👉जिंदगी में आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपको बहुत अच्छे लगेंगे जो बहुत अच्छे लगेंगे पर समय के साथ साथ उनका बर्ताव भी कुछ अच्छा नहीं होगा और कभी कभी ये भी हो सकता हैं की वो आपका दिल को भी दुखा देंगे और जो आपका दुःख को भी कभी काम नहीं करेंगे | 

👉पर दोस्तों जिंदगी तो जिंदगी होती हैं | कभी आसूं होते हैं तो कभी खुसी होती हैं | अगर आप दोस्ती करने के लिए उत्साहित हैं तो आपमें  सामर्थ्य भी होना चाहिए की आप उनको छोड़ भी सकते हो जरुरत पड़ने पर | 

👉दोस्तों जिंदगी बहुत बड़ी हैं और आपको हमेशा अपने लक्ष्य पैन ध्यान रखना चाहिए और हमेशा अपने सपनो को पूरा करने  में आपको मेहनत करनी चाहिए | और अपने रास्तें में ऐसे दोस्त बनाएं जो आपकी हमेशा मदद करे और जिनका  मन निस्वार्थ हो |  

👉प्रेरणा कही बहार से नहीं आती हैं वरन हमारे अंदर ही रहती हैं बस हमें उसे उजागर करने की आवश्यकता होती हैं और हमें हमेशा अपने आपको यही कहना चाहिए की  "मैं सफल बन सकता हूँ और मैं अपनी पूरी मेहनत करूंगा | " तो आपको हमेशा यही शब्द अपने मन में दोहराना चाहिए | 

👉कभी कभी इंसान अपने आपको  बहुत ज्यादा असहाय महसूस करता हैं क्योकि उसको यह डर रहता  हैं की कहि वो हार जाएँ या फिर उससे उसे नुक्सान न हो जाएँ | पर दोस्तों जिंदगी का नाम ही सुख दुःख हैं और हमें हमेशा उन  चीज़ों से दूर रहना  चाहिए जो हमें हमेशा हमको पथ से दूर करते हैं |  



पर हमेशा मेरे दोस्तों ये बात रखना की जित्ता आप मुश्किलों से जूझोगे और उनका सामना करोगे उतना ज्यादा आप खुद मजबूत बनते जाओगे और वो सफर आपको हमेशा प्रेरणा देता रहेगा | कभी भी अपनी जिंदगी को बेकार नहीं समझना चाहिए | अगर भगवान् ने जिंदगी दी हैं तो कुछ सोच समझ के ही दी होगी तो उसका सही इश्तेमाल करे और जिंदगी में एक सफल व्यक्ती बनने की कोशिश करे | 

अगर आपको कभी भी डर लगता हैं तो आप अपने बायी सीने ककी तरफ हाथ रखे और बोले की -"मैं  बहुत ज्यादा ताकतवर हूँ की में वो सारे काम कर  सकता हूँ जो में करना चाहता हूँ | " इंसान आपको हमेशा निचे गिराने की कोशिश करेंगे पर आपको निराश नहीं होना हैं और आगे बढ़ते जाना हैं |सिर्फ और सिर्फ अपने दिल की आवाज़ सुन्नी हैं जो आपके अंदरसे आ रही हैं | 

तो ऊपर वाली बातों से हमने यही जाना की हमेशा "सकारात्मक रहो "क्योकि ये बात मनोवैज्ञानिक तौर पर भी कही गयी हैं की अगर आप अच्छा होने के बारें में सोचेंगे तो अच्छा ही होगा | ऐसा भी कहा जाता हैं की सकारात्मक तरंगे विद्वमान रहती हैं हर जगह जिसके मेल से हमारे सारे काम पुरे होने लग जाते हैं | 

पर इसका ये मतलब बिलकुल नहीं हैं की आप सकारात्मकता की बातें करे और अपने अंदर धैर्या और संगतता को अपने जीवन में न उतारें | जैसे हमारे जीवन को जल आवश्यक हैं वैसे सूरज भी तो आवश्यक हैं | तो हर चीज़ को लगातार करने से सफलता जरूर मिलती हैं | कभी भी किसी चीज़ को बीच में छोड़ देते हैं तो वो कभी सफल नहीं हो पाती | 



मेरी आपबीती कहानियां 

तो यहां दो कहानियां मैं अपनी कहानी बताने जा रही हूँ जिससे आपको बहुत ज्यादा प्रेरणा मिलेगी तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देरी के...... 



१. ये कहानी हैं उस समय की जब मेरे स्कूल में मुझे नाटक में प्रतिभाग करना था और मुझे भी बहुत ज्यादा दिलजस्पी थी नाटक करने में | पर हमारे स्कूल में बहुत सारे बच्चे ऐसे थे जिनको भी नाटक करने का बहुत ज्यादा शौक था और मेरे जैसे ही उनको भी मुख्य किरदार निभाना था | 
लेकिन परेशानी की बात ये थी की उस किरदार के डायलॉग बहुत ही ज्यादा लम्बी थी और नाटक २-४ दिनों के बाद होने वाला था | और हमारा नाटक के जो प्रमुख थे उन्होंने कहा था की आप लोगों को एक दिन के अंदर ही डायलाग याद करना होगा | 

उसके बाद मैंने बिना देरी के डायलॉग याद करना शुरू किया | तो मैंने फिर शुरू कर दिया याद करना | पहले मुश्किल आयी थी पर फिर मुझे पता था की मुझे वही रोल करना हैं | तो मैंने फिर और अच्छे से याद किया | उसके बाद फिर मैं सेलेक्ट हो गयी उस किरदार के लिए | तो आप लोगों ने मेरी कहानी सुनी और इससे ये पता चला की  अपने ऊपर विश्वास करना कभी न छोड़े | और हमेशा हर परेशानी को  हसी खुसी  से पार करना चाहिए | 

२. और दूसरी कहानी हैं मेरे  प्रतियोगिता से जुड़ी हुई जिसमें मुझे कविता बोलनी थी | उसके बाद मुझे एक हिंदी के टीचर ने बुलाया की तुम्हे आज के आज एक कविता बोलनी हैं | मैं बहुत ज्यादा घबरा गयी थी की इत्ती जल्दी कैसे होगा ये सब ?और मैंने कुछ तैयारी भी नहीं कर रखी थी |

लेकिन मुझे अपने आप पैन भरोसा था तो मैंने वो कविता बोली जो मैंने खुद लिखी थी | और मैंने कविता भी बहुत तरीके से गाया और ये बात पर मुझे खुद विश्वास  नहीं होरा  था की मैंने कितना अच्छा बोला | पर मैंने उसके बाद तीसरा स्थान पाया उस प्रतियोगिता में | 

तो देखा दोस्तों आपने मैंने यहां भी अपने साहस का परिचय दिया और मुश्किल परिस्थितियों से नहीं खबराएं | 

ऐसे ही मोटिवेटिंग विचार पाने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करे और निचे दिया हुआ बटन दबाएं। ...... 

यहां दबाएं और पाने के लिए ऐसे ही मोटिवेटिंग विचार पाने के लिए 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने