खुश रहना चाहते हैं तो अपनाएं ये 5आदतें !!
तो दोस्तों आज हम जिस विषय पैन बात करने वाले हैं वो हैं हमारी ख़ुशी | अक्सर आज के भाग दौड़ वाली दुनिया में लोगों की खुशी कही खो सी गयी हैं और हमेशा ही वे उदास हो जातें हैं और अपने जिंदगी से थक हारकर उसका समाधान ढूंढने की जगह उस सच्चाई से भागने लगते हैं |
तो पहले हम जानतें हैं की असल में ख़ुशी होती क्या हैं ?
खुशी वह एहसास हैं जिसमें हम अपने आपको ये बता पातें हैं की दुनिया में बहुत सारे गम के आगे एक खुद को सुकून देने वाली चीज़ हैं जो हमेशा ही हमारे साथ रहेगी ,जिसका कोई मोल नहीं हैं वह एक अनमोल हैं जिसमें आप खुद को और भी ज्यादा जान सकते हो |
देखिये दोस्तों जिंदगी अगर जीनी हैं तो गम भी होगा और खुशी भी होगी | पर हमें हर घटना को ये सोचकर नहीं बैठना चाहिए की अब क्या ही होगा और अगर रास्ता न दिखे तो अब तो ये समस्या मेरे बस की ही नहीं हैं |
नहीं दोस्तों ऐसा नहीं हैं अगर आप भी अपने जिंदगी में खुश रहना चाहते हैं तो नीचे दिए हुए 5 चीज़ों को करे फिर आप हमेशा ही खुश रहेंगे |
1.अपनी जरूरतों को सिमित करे |
2.किसी पैन भी आँख मूंद कर विश्वास न करे |
3.अपने परीवार को महत्ता दे |
4.हर परिस्तिथि को एक चुनौती समझे |
5.कभी भी घमंड न करे |
तो चलिए इन सबको एक एक करके नीचे वाली पंक्तियों में जानतें हैं और समझते हैं की इन पांचो पायंट्स का आखिर मतलब क्या हैं -
1.अपनी जरूरतों को सिमित करे |
तो दोस्तों हमें अपनी जिंदगी को जीने के लिए बहुत सारे साधनो की जरुरत पड़ती हैं जैसे समय देखने के लिए घड़ी की आवश्यकता पड़ती हैं ,चलने के लिए चप्पल और भी बहुत कुछ | और इन सबमें कीमती होता हैं धन जिससे हम ये सारी चीज़ों को बहुत ही आसानी से पा सकते हैं |
पर अगर धन का अभाव हो तो हम मायूस हो जाते हैं और हमें छोटी छोटी चीज़ों को खरीदने में भी सोचना पड़ता हैं | पर कभी आपने सोचा हैं की जिन साधनो की आपको आवश्यकता ही नहीं हैं दैनिक जिंदगी में उसे लेके आपको क्या मिलेगा ?
हमारा मन एक चंचल वेग के सामान होता हैं जो कोई भी चीज़ को देख कर उत्साहित हो जाता हैं और उसी तरह के चीज़ों को अपने आस पास देखना पसंद करता हैं | जैसे समझ लीजिये की आपको अपने लिए घडी खरीदने जाना हैं क्योकि आपकी पुरानी वाली ख़राब हो गयी हैं |
आपको दो घड़ी दिखायी गयी जो एक 500 की थी और दूसरी २,००० की जो एकदम से गोल्ड प्लेटेड थी | और वो 500 वाली का जो पट्टा था वो प्लास्टिक का बना हुआ था | तो आप कौन सा पसंद करेंगे ?जाहिर सी बात हैं आप आप गोल्ड प्लेटेड ही पसंद करेंगे |
पर मित्रों अगर आप थोड़े अच्छे से सोचे तो आपको समझ आ जाएगा की चमक देखके कुछ नहीं मिलेगा उसका कार्य करने की छमता से पता चलता हैं की वो कितना टिकाऊ हैं | अगर आप चाहेंगे तो अपनी आवश्यकता के अनुसार ही 1500 रूपए बचा सकते हैं |
जो आपने 1500 बचाएँ हैं वो किसी और में इस्तमाल हो जायेंगे | इसलिए किसी ने कहा हैं की जित्ती चादर हैं उतना ही पैर फैलाना चाहिए जिससे आपको बाद में पछताना भी नहीं पड़ेगा और आप आज के जरूरतों के हिसाब से खुश रहेंगे |
2.किसी पैन भी आँख मूंद कर विश्वास न करे |
देखिये दोस्तों किसी पैन विश्वास करना बहुत बड़ी मूर्खता हैं | यह उसी प्रकार की बात हैं जैसे की ऐसे नाव पर सवार होना किसी आदमी के साथ जिसको खुद नहीं पता की किनारा कहा हैं | सबसे बड़ा कारन होता हैं आज के दिन में दुखी होने का वह हैं किसी के ऊपर आँख मूंद कर विश्वास करने का |
जैसे चलिए के उदहारण ले लेते हैं -एक लड़की थी राधा वह पढ़ती थी 10 वी कक्षा में और उसके साथ उसकी दोस्त थी रेनू | राधा अपने जन्मदिन को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित थी और अपने जन्मदिन का समय आने का इन्तिज़ार कर रही थी |
उसमें उसने अपने सारे दोस्तों को बुलाया ख़ास कर रेनू को | पर जब रेनू का जन्मदिन आया तो उसने राधा को नहीं बुलाया | जिसकी वजह से वो दुखी हो गयी | तो देखा मित्रों अपनी ख़ुशी का ख़याल रखना हमारी जिम्मेदारिन हैं की किसी से झूठी उम्मीद मत बनाओ |
अब आपको हमेशा ही किसी से बेवजह उम्मीद नहीं बनानी क्योकि उम्मीद जब टूटती हैं तो मन बहुत ही ज्यादा दुखी हो जाता हैं |
3.अपने परीवार को महत्ता दे |
देखिये दोस्तों अगर आप चाहते हैं की आप खुश रहे तो अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार वालो को दीजिये क्योकि वो बहुत ही अनमोल हैं | ज्यादातर लोग क्या करते हैं की फोन चलाते हैं ,दोस्तों से मिलते हैं और इधर उधर के कामों में अपना टाइम ख़राब कर देते हैं |
अगर उन्हें लाइक्स नहीं मिलता तो वो परेशान हो जाते हैं और दुखी होने लगते हैं या फिर कोई नयी चीज़ देख लिए और उनको नहीं मिला तो पर भी निराश हो जाते हैं | पर आपको समझना चाहिए वो सारी वर्चुअल दुनिया हैं और रियल जिंदगी से उसका कोई नाता नहीं हैं |
इसलिए अपने आपको कभी भी निराश मत होने दे | जो भी परेशानी हैं वो अपने घरवालों से मिल बैठकर सुलझाएं क्योकि जिंदगी बहुत छोटी हैं | और जित्तेन अच्छे लम्हे आप बनाएंगे जिंदगी उतनी ही हसीन बनती जाएगी दोस्तों |
4.हर परिस्तिथि को एक चुनौती समझे |
रास्तों में कठिनायों के बिना उनकी कीमत पता नहीं चलती हैं | ऐसी ही जिंदगी में सुख दुःख के बिना जिंदगी बेकार हैं | पर दोस्तों लोग क्या करते हैं की ख़ुशी में तो बहुत ही ज्यादा खुश हो जातें हैं पर जब दुखों का सामना करने की बारी आती हैं तो हताश हो जातें हैं |
और कभी कभी ये दुःख इतने बढ़ जाते हैं की सहना मुश्किल हो जाता हैं | तो दोस्तों आपको इस मुश्किल हालातों में भी धैर्य रखना होगा और हमेशा हर दिन को एक बेहतर तरीकों से जीना होगा क्योकि हर रोज़ हमारा एक नया जन्म होता हैं|
जैसा हम सोचते हैं वैसे ही तरंगों से हमारे मष्तिष्क में लहरें उत्पन्न होने लगती हैं और वही सब होता हैं | तो आपके ऊपर निर्भर करता हैं की आप ख़ुशी ख़ुशी इन सारी परेशानी का समाधान करते हो की बस दुखी मन से परिस्थितियों का सामना करेंगे |
अगर आप खुश मन से परिस्थितियों का सामना करेंगे तो परीणाम भी उससे ज्यादा ख़ुशी देने वाले होंगे |
5.कभी भी घमंड न करे |
हमें कभी भी किसी चीज़ का ,या फिर किसी औदे का घमंड नहीं करना चाहिए क्योकि अगर आपने उसके आड़ में किसी भी मासूम आदमी के मन को ठेस पहुचायी हैं तो आपको उसका हर्जाना तो भुगतना तो पड़ेगा ही क्योकि किया हुआ कर्म हमेशा लौटकर आता ही हैं |
इसलिए घमंड न करे किसी चीज़ का जिससे आपकी ख़ुशी हमेशा ही बरकरार रहेगी और आप सदैव फूलते फलते रहेंगे | अगर आपके पास कुछ हैं तो उसे देने की आदत डालिये नाकि दूसरों का हक़ मारके अपना पेट भरने की | क्योकि इससे आपको ख़ुशी नहीं बल्कि ये बोझ बैठ जाएगा की आपने उनका हक़ मारा हैं |
आशा करते है की पथप्रदर्शक का यह आदतें आपको पसंद आया होगा | जिससे आप निश्चित ही खुश रह पाएंगे और आस पास वालो को भी खुशहाल बनाएंगे |
ऐसे ही मोटिवेटिंग विचार पाने के लिए नीचे दिए हुए लिंक को दबाएं और हमारे ब्लॉग को फॉलो करे !!!
बाकी के और भी आर्टिकल्स नीचे दिए हुए लिंक्स से पढ़े !!!
छोटी कहानी -"काम से मिलने वाली चाबी "
आखिर क्यों डरते हैं लोग इन चार चीज़ों से? 😬😱
"कड़वे सच जिंदगी के दोस्तों को लेकर "