परीक्षा के पहले नहीं करे ये काम
आप सभी को मेरा प्रणाम !!! तो आज हम जिस बारें वह जुड़ा हुआ हैं की हमें क्या काम नहीं करना चाहिए परीक्षा से पहले | तो परीक्षा किसी भी प्रकार की हो सकते हैं चाहे वो हमारे स्कूल वाले हो सकते हैं ,चाहे किसी और प्रयोगात्मक कार्य की परीक्षा हो उसमें भी ये टिप्स आपको बहुत ज्यादा काम आने वाला हैं |
पर आज हम जिस विषय के ऊपर चर्चा कर रहे हैं वो हैं की हमें क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए कोई भी परीक्षा देने से पहले | बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो परीक्षा में अच्छे अंक लाते हैं तो कुछ बहुत सारे ऐसे भी हैं जो किसी न किसी वजह से पीछे रह जाते हैं |
तो ये आपके ऊपर होता हैं की आप किस श्रेणी में आना चाहतें हैं -
१. पहली श्रेणी में वो लोग हैं जो अपने सपनो को पूरा करना चाहता हैं और हर पल उसके लिए कामना करते हैं | साथ में बहुत सारे महत्वपूर्ण बातों का भी ध्यान रखते हैं की हमें उस पल क्या करना हैं और आगे आने वाले समय में क्या करना हैं |
ये मेहनत के साथ साथ अपनी बुद्धि का परिचय भी देते हैं और हर काम को समय से पूर्व कर लेते हैं | और ज्यादातर ये लेख के प्रयास करते हैं नाकि सिर्फ ऊपर ऊपर से पढ़ लेते हैं | तो ये हो गये पहले श्रेणी वाले | अब बात करते हैं दूसरी श्रेणी के बारें में |
२. तो दूसरी श्रेणी में वो लोग आते हैं जो मेहनत तो करते हैं पर एक सही ढंग से नहीं करते हैं | वह हर समय हर काम को जल्दी जल्दी करने का प्रयास करते हैं | और पढ़ते भी हैं तो आधा अधूरा ही पढ़ते हैं | कभी कुछ और पढ़ लिया तो कभी कुछ और पढ़ लेते हैं |
वह ज्यादा मेहनत तो करते हैं पर कही न कही उनकी मेहनत में चूक हो जाती हैं जिसका हर्जाना उन्हें भुगतना होता हैं |
तो अब बारी आती हैं खुद से सवाल करने की आप किस श्रेणी में आना चाहते हैं ?
बहुत ही आसान सवाल हैं आप लोग पहली श्रेणी को ही चुनेंगे !!!!
तो इस आर्टिकल में हम बात करेंगे की क्या क्या चीज़ों से आपको दूरी रखनी चाहिए परीक्षा से पहले क्योकि सफलता पाने के लिए मेहनत ही नहीं बुद्धि का भी प्रयोग करना चाहिए और वो भी सही ढंग से | तो चलिए कुछ बिंदु जिसपे आपको अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उसी से कुछ सीखना चाहिए | तो चलिए बिंदुओं पैन अपना ध्यान केंद्रित करते हैं |
१. घबराना नहीं चाहिए |
२. मन को शांत रखे |
३. नयी चीज़ न पढ़े |
४. शुरू से चीज़ें न पढ़े |
५. बुक से न पढ़े |
तो चलिए अब इसे एक के बाद एक समझते हैं नीचे वाली पंक्तियों में |
१. घबराना नहीं चाहिए |
देखिये ज्यादातर जो बच्चे होते हैं वो खबरा जाते हैं परीक्षा से पहले | इसकी वजह यह हैं की शायद उन्होंने अच्छे से पढाई नहीं की होती हैं या फिर माता पिता का डर होता हैं की अगर दिया हुआ सवाल मुझे नहीं आये तो कैसा होगा मेरा पेपर |
पर आपको इस बात पर विश्वास करना होगा की मैंने बहुत अच्छे से तैयारी की हैं और मेरे बहुत अच्छे अंक आएंगे | ये सारी बातों के बारें में सोचना ही क्यों जब सारा परीक्षा का परिणाम आपके ही हाथ में हैं तो | इसलिए अंत में ज्यादा नहीं घबराना चाहिए | इससे बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं |
२. मन को शांत रखे |
तो मन को शांत करने से आप क्या समझते हैं ? तो कहते हैं मन शांत तो तन शांत वैसे ही बात हैं यहां पर भी | क्या होता हैं बहुत सारे बच्चे परीक्षा से पहले पढ़ते पढ़ते थक जाते हैं तो वो गाना वगेरा या फिर मजेदार विडिओ देखने लग जाते हैं जिससे उनका केंद्रित मन इधर उधर हो जाता हैं |
इसलिए हमेशा आराम करने के समय पर आप कुछ खेल खेल सकते हैं जैसे बैडमिटन ,टेनिस और इत्यादि | जिससे आपका मन एकदम तरोताज़ा हो जाएँ |
३. नयी चीजे न पढ़े |
ज्यादातर बच्चे क्या सोचते हैं की ये भी पढ़ लूंगा वो भी पढ़ लूंगा | मतलब ये सोचते हैं की हम वो सारी किताबें पढ़ लेंगे जो उनके सिलेबस से जुड़ा होता हैं | और पहले बुक ख़त्म करके दूसरी बुक उठा लेते हैं जिससे क्या होता हैं की जो पहले बुक में चीज़ें थी वह अलग थी और दूसरी बुक वाली में कुछ और अलग होगा |
जिससे क्या होता हैं की आप उन नयी चीज़ों को पढ़ने लगते हैं और फिर वो आपको समझ नहीं आती हैं तब आप लोग खुद से विश्वास खोने लग जाते हैं | तो ऐसे परिस्थिति में हमेशा हमें एक ही बुक से पढ़ना चाहिए और उसे भी अच्छे से याद करना चाहिए |
४. शुरू से चीज़ें न पढ़े |
तो इस बिंदु का मतलब यह हैं की आप हमेशा अगर कोई भी टॉपिक पढ़ रहे हैं तो सबसे पहले उसे ख़त्म करे उसके बाद अगले दिन उसके आगे का टॉपिक कवर करे |
बच्चे यहाँ पैन गलती करते हैं की वो हमेशा यही सोचते हैं की हर चीज़ को शुरू से करेंगे तो पिछले वालों को पूरा करने की जगह जो हो चुका हैं उसे पूरा करने में लग जातें हैं | ये सोचना अच्छा हैं की हर चीज़ को शुरू से करेंगे पर परिस्तिथि के हिसाब से जो छूटा हुआ हैं उसे भी पूरा करना जरुरी हैं |
५. बुक से न पढ़े |
कहने का मतलब ये हैं की आप लोगों को तुरंत परीक्षा के पहले बुक से ज्यादा नहीं पढ़ना हैं क्योकि बुक में बहुत सारे टॉपिक्स होता हैं | आप लोगों को एक साथ इत्ते सारे टॉपिक्स में दिमाग में खिचड़ी पक जाएगी | इसलिए हमेशा परीक्षा से पहले आपको अपने बनाएं हुए नोट्स से पढ़ना हैं |
ताकि जल्दी जल्दी याद भी हो जाएं और आपकी प्रैक्टिस भी हो जाएँ |
तो आप अगर सारी टिप्स को फॉलो करते हो तो आप आराम से बहुत अच्छा करेंगे परीक्षा में और आपके अंक भी बहुत अच्छे हैं | सिर्फ विश्वास रखने की बात हैं और अच्छे से मेहनत करने की वो भी समझदारी के साथ 😃😃
और मोटिवेशन के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करे 👇👇👇👇